Jaat Social Media Review: सनी देओल की 'जाट' देख क्रेजी हुए फैंस, बोले-'फुल पैसा वसूल है मूवी'
10 अप्रैल को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'जाट' का सोशल मीडिया रिव्यू सामने आ गया है। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही फिल्म का पहला रिव्यू भी आ गया है। गोपीचंद मालिनेनी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दर्शकों को खूब एक्शन और ड्रामा मिलने वाला है, जो अमूमन साउथ फिल्मों में देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ''सनी देओल की हमेशा की तरह शानदार परफॉर्मेंस।'' वहीं दूसरे नेटिजन ने लिखा, ''मस्ट वॉच फिल्म।'' एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, ''पुष्पा, एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ देगा 'जाट', सुपरहिट फिल्म है।'' वहीं, कुछ ने इस फिल्म को फुल पैसा वसूल बताया।
'जाट' फिल्म देख क्रेजी हुए फैंस
सनी देओल अपने धमाकेदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं और 'जाट' में भी वह एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। दर्शकों को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, फिल्म में विलेन बने रणदीप हुड्डा भी उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज होते ही इसका फर्स्ट सोशल मीडिया रिव्यू सामने आ गया है, जो काफी अच्छा है। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।#Jaat Must watch movie ..Pure mass 💪#JaatReview #jaattrailer #jaatmovie #JAATonApril10th #Jaatcollection #Jaat #SunnyDeol #RandeepHooda #vinitkumarsingh #Gopichand #UrvashiRautela pic.twitter.com/DNVBco8nqW
— टिंगल कांटी (@Tingalkanti) April 10, 2025
Sorry Bol, #JAAT #SunnyDeol sir 👏👏👏 fantastic performance like always @iamsunnydeol ❤️ pic.twitter.com/nwdsp9Bubz
— Dr. Sandeep Dangi (@Sandeep84301587) April 9, 2025
#jaat #jaatreview #jaatfirstreview #jaatusaeeview #jaatoverseasereview #jaatsunnydeol #jaatpublicreview pic.twitter.com/un6omFI5XX
— Baap of movies (@baapofmovies) April 9, 2025
#Jaat #JaatReview Blockbuster...#SunnyDeol pic.twitter.com/OAORi8Mx3u
— Only Indian (@RoopBobby) April 9, 2025
#JaatReview #Jaat #BookMyShow Bumper open 👐👐👐🔥🔥🔥 pic.twitter.com/p0PlCD7iO2
— Deba King Official (@jio_debu) April 10, 2025