ISRO का 101वां सैटेलाइट लांच हुआ फेल, EOS–09 मिशन को कैसे लगा बड़ा झटका? जानिए पूरी कहानी
ISRO का PSLV-C61 मिशन तीसरे चरण में तकनीकी खराबी के कारण असफल, EOS-09 उपग्रह कक्षा में नहीं पहुंचा; 2017 के बाद पहली विफलता।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को आज एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 5.59 बजे लॉन्च किया गया पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C61) अपने 101वें मिशन में असफल रहा। यह रॉकेट पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-09 को कक्षा में स्थापित नहीं कर पाया। ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया कि पहले और दूसरे चरण में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन तीसरे चरण में तकनीकी खराबी के कारण मिशन पूरा नहीं हो सका। यह PSLV की 63वीं उड़ान थी और 2017 के बाद इसकी पहली असफलता है।
तीसरे चरण के इंजन में क्या आई खामी?
PSLV-C61 रॉकेट का तीसरा चरण HTPB (हाइड्रॉक्सिल-टर्मिनेटेड पॉलीब्यूटाडाइन) ईंधन पर काम करता है। लॉन्च के 203 सेकंड बाद ही इस चरण के इंजन ने ठीक से काम करना बंद कर दिया। ISRO के वैज्ञानिक अभी यह पता लगाने में जुटे हैं कि खराबी ईंधन प्रवाह, नोजल डिजाइन या संरचनात्मक समस्या के कारण आई। एक जांच समिति गठित की गई है, जो तीसरे चरण के निर्माण और परीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा करेगी।Today 101st launch was attempted, PSLV-C61 performance was normal till 2nd stage. Due to an observation in 3rd stage, the mission could not be accomplished.
— ISRO (@isro) May 18, 2025