ISRO ने किया एक और कमाल, इस सफलता से लंबी अंतरिक्ष यात्रा करना होगा संभव
ISRO ने अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों को उगाने में सफलता हासिल की है। इससे कम गुरुत्वाकर्षण वाले वातावरण में पौधों की वृद्धि को समझने में मदद मिलेगी।
इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने अंतरिक्ष में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वैज्ञानिकों ने वहां लोबिया के बीज अंकुरित करने में सफलता पाई है। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन बीजों से पत्ते भी निकलेंगे। यह काम पौधों की ग्रोथ पर कम गुरुत्वाकर्षण के असर को समझने के लिए किया जा रहा है। इसरो का यह कदम लंबी अवधि के स्पेस मिशनों में बहुत मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि इससे यह जानने में मदद मिलेगी कि अंतरिक्ष में पौधों की वृद्धि किस तरह से होती है। ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक ट्वीट करके जानकारी दी कि स्पेस में जीवन की शुरुआत हो गई है। ISRO ने बताया कि VSSC के CROPS (कंपैक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज) प्रयोग को PSLV-C60 के POEM-4 मिशन के तहत सफलतापूर्वक किया गया। चार दिनों में लोबिया के बीजों में अंकुरण हो चुका है, और पत्तियां जल्दी निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। इन बीजों को 30 दिसंबर को स्पेड X मिशन के तहत PSLV C 60 रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा गया था।
स्पेड X मिशन के तहत अंतरिक्ष में भेजे गए थे बीज
Life sprouts in space! 🌱 VSSC's CROPS (Compact Research Module for Orbital Plant Studies) experiment onboard PSLV-C60 POEM-4 successfully sprouted cowpea seeds in 4 days. Leaves expected soon. #ISRO #BiologyInSpace pic.twitter.com/QG7LU7LcRR
— ISRO (@isro) January 4, 2025