Israel Iran War: ईरान पर हमले के बाद बोली इजरायली सेना-'हमारे विमान सुरक्षित घर लौटे'
Israel Iran war: इजरायल की तरफ से शनिवार को ईरान पर हमला किया गया। इस हमले में इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों समेत राजधानी तेहरान और उसके आसपास के इलाकों को निशाना बनाया।
Israel Iran War: इजरायल की तरफ से शनिवार को ईरान पर हमला किया गया। इस हमले में इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों समेत राजधानी तेहरान और उसके आसपास के इलाकों को निशाना बनाया। अब ख़बर आ रही है कि इजरायली सेना सैन्य ठिकानों पर हमला करने के बाद सुरक्षित घर लौट चुकी है। ये भी पढ़ेंः Israel Iran war: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, उतारे 100 लड़ाकू विमान, F-35 फाइटर जेट से सैन्य क्षेत्र को बनाया निशाना न्यूज एजेंसी रायटर्स ने ईरानी सरकारी टीवी के हवाले से जानकारी दी कि ईरान के एक खुफिया अधिकारी ने कहा कि तेरहरान में तेज धमाकों की अवाज सुनाई दी। ये आवाज ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम के एक्टिवेट होने के कारण हो सकती है। आईडीएफ ने आगे कहा, ''दुनिया के हर संप्रभु देश की तरह इजराइल को भी प्रतिक्रिया देने का अधिकार और कर्तव्य है।हमारी रक्षा और आक्रमण क्षमताएं पूरी तरह से सक्रिय हैं। हम इजराइल और इसके नागरिकों की रक्षा के लिए जो कुछ भी आवश्यक होगा, वह करेंगे।'' ये भी पढ़ेंः क्या अब राजनीति में कदम रखने वाला है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई? जानें किस पार्टी ने दिया महाराष्ट्र चुनाव लड़ने का ऑफर
'हमारे विमान सुरक्षित घर लौट गए हैं'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, ''हमारी सेना ने ईरान के कई इलाकों में सटीक हमलों को पूर कर लिया है। हमारे विमान सुरक्षित घर लौट गए हैं।'' https://twitter.com/IDF/status/1850016881924526179 बता दें कि इससे पहले आईडीएफ ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए ईरान पर हमले की पुष्टि की थी। इस दौरान आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हागरी ने कहा, "मैं अब पुष्टि कर सकता हूं कि हमने ईरान के इजराइल पर हमलों के जवाब में अपनी कार्रवाई पूरी कर ली है। हमने ईरान में सैन्य ठिकानों पर लक्षित और सटीक हमले किए हैं।'' आईडीएफ ने कहा,''ईरान की सत्ता द्वारा महीनों से इजराइल पर लगातार हो रहे हमलों के जवाब में इस समय इजराइल रक्षा बल (IDF) ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले कर रहा है। ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगी 7 अक्टूबर से लगातार सात मोर्चों पर इज़राइल पर हमले कर रहे हैं। जिसमें ईरान की जमीन से सीधे हमले भी शामिल हैं।In response to months of continuous attacks from the regime in Iran against the State of Israel—right now the Israel Defense Forces is conducting precise strikes on military targets in Iran.
The regime in Iran and its proxies in the region have been relentlessly attacking… pic.twitter.com/OcHUy7nQvN — Israel Defense Forces (@IDF) October 25, 2024