Israel Hamas Conflict: 'उन्होंने महिलाओं के साथ बलात्कार किया...', भारत में बैठी इजरायली महिला टूरिस्ट्स ने बताई दर्दनाक दास्तां
इजरायल और हमास (Israel Hamas Conflict) के बीच युद्ध को लेकर लगातार नई-नई खबरें आ रही हैं। जैसे-जैसे टाइम निकल रहा है वैसे-वैसे इजरायल और हमास (Israel Hamas Conflict) आतंकवादियों के बीच जारी ये जंग और खतरनाक रूप लेती जा रही है। अबतक कुल मिलाकर लगभग तीन हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इस जंग से सिर्फ इजरायल में रह रहे लोग ही नहीं बल्कि भारत में इजरायली मूल के लोग भी प्रभावित हुए हैं. ऐसे में उन्होंने भी इस युद्ध पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं हैं। हमारे देश भारत में रह रहे इजरायली मूल के लोग इजरायल (Israel Hamas Conflict) में अपने परिवार और जानने वालों पर हो रहे हमलों से काफी चिंतित हैं. भारत में ये वो लोग हैं जो जो कुछ समय से या तो भारत में रह रहे हैं या टूरिस्ट हैं जिन्हे अपने देश जाना है।