'लापता लेडीज' पर लगा कॉपी होने का आरोप, 'बुर्का सिटी' का बताया जा रहा रीमेक
पिछले कुछ समय से लापता लेडीज फिल्म पर चोरी के आरोप लग रहे हैं। नेटिजंस इसे बुर्का सिटी की कॉपी बता रहे हैं।
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'लापता लेडीज' काफी पसंद की गई थी। किरण राव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दो दुल्हनों की कहानी दिखाई गई थी, जो एक ट्रेन में बदल जाती हैं। फिल्म में एक सोशल मैसेज भी दिया गया था। ऐसे में गांव की पृष्ठभूमि पर बनी यह सिंपल सी स्टोरी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म को ऑस्कर भेजने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। हालांकि, अब इस फिल्म पर कॉपी के आरोप लग रहे हैं। 'एक्स' पर यूजर्स 'आमिर खान प्रोडक्शन' को टैग कर के प्रोड्यूसर आमिर खान और डायरेक्टर किरण राव से सवाल पूछ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि फिल्म पर पहली बार कहानी चोरी करने का आरोप लगा हो। इससे पहले 'लापता लेडीज' को 1999 में आई फिल्म 'घूंघट के पट खोल' का भी अनऑफिशियल रीमेक बता रहे थे। हालांकि, अभी तक इसका कोई प्रमाण नहीं है कि 'लापता लेडीज' कॉपी है या नहीं, लेकिन यह बात तय है कि अभी बॉलीवुड में इस तरह फिल्में बहुत कम ही बनती है, जो सही मायने में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को इतनी खूबसूरती के साथ बड़े पर्दे पर पेश करे। बता दें कि यह फिल्म 1 मार्च 2023 को रिलीज हुई थी। Full View ये भी पढ़ें :