नसरल्लाह की मौत पर ईरानी नेता खामेनेई का बड़ा बयान, कहा-'इजरायल ने अब तक सबक नहीं सीखा'
ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को वैश्विक मुस्लिम समुदाय से लेबनान के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने का आह्वान किया। खामेनेई ने कहा कि लेबनान की राजधानी बेरूत इजरायली हवाई हमलों से तबाह हो रही है।
ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को वैश्विक मुस्लिम समुदाय से लेबनान के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने का आह्वान किया। खामेनेई ने कहा कि लेबनान की राजधानी बेरूत इजरायली हवाई हमलों से तबाह हो रही है। बता दें कि खामेनेई कि यह अपील तब आई जब दोनों देशों के बीच सीमा पार शत्रुता बढ़ रही है। रायटर्स समाचार एजेंसी के अनुसार खामेनेई ने शुक्रवार को बेरूत पर इजरायली हमले की प्रतिक्रिया में कहा, "यह सभी मुसलमानों का कर्तव्य है कि वे लेबनान के लोगों और हिज्बुल्लाह के साथ खड़े हों। इजरायल से लड़ने के लिए जो भी साधन उनके पास हो उससे इस अवैध, दमनकारी और बुरे शासन का सामना करने में इस्तेमाल करे।'' खामेनेई ने इजरायल पर हमला बोलते हुए कहा, "जायोनिस्ट अपराधियों को यह जान लेना चाहिए कि वे लेबनान में हिज्बुल्लाह की मजबूत संरचना को कोई बड़ा नुकसान पहुंचाने के लिए बहुत तुच्छ हैं।'' डेनियल ने बताया कि इजरायल इंटेलिजेंस एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि हिज्बुल्लाह का सेंट्रल हेडक्वार्टर बेरूत के दाहियेह क्षेत्र में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग के बेसमेंट में है। जानकारी के बाद हमारे एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह के सेंट्रल हेडक्वार्टर पर टारगेटेड अटैक किया। ये भी पढ़ेंः इजरायल डिफेंस फोर्स का दावा, हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया