Iran Israel War: ईरान ने मंगलवार को इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला किया। हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत से भड़के ईरान ने इजरायल पर लगभग 200 की हाई स्पीड से बैलिस्टिक मिसाइले दागी।
Iran Israel War: ईरान ने मंगलवार को इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला किया। हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत से भड़के ईरान ने इजरायल पर लगभग 200 की हाई स्पीड से बैलिस्टिक मिसाइले दागी। ईरान की तरफ से यह हमला इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था। लेकिन ऐसी रिपोर्ट्स आ रही है कि ईरान का यह हमला लगभग फेल रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में इजरायल में बस एक मौत हुई है। वहीं ज्यादातर ईरानी मिसाइलों को इजरायल ने हवा में ही मार गिराया। ईरानी हमले के बाद तनाव और भी अधिक बढ़ गया है। इजरायली सेना ईरानी हमले का मुहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तैयारी करने का दावा किया है। इजरायल पर मिसाइलों की बौछार करने से पहले ही इजायल के लोग शेल्टर में पहुंच गए। हमले से पहले ही इजरायल में सायरन बजने लगे। इन वालों को सुनने के बाद लोगो ने शेल्टर में जाना शुरु कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में इजरायल में एक मौत हुई है और किसी के हताहत होन की अभी तक खबर नहीं है। अमेरिकी ने इजरायल को हर संभव मदद का भरोसा जताया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी सेना को ईरानी मिसाइलों को तबाह करने में इजरायल की मदद करने का निर्देश दिया। एनएससी के प्रवक्ता सीन सेवेट ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस से ईरानी हमले की निगरानी कर रहे हैं। वे लगातार इस मामले के ताजा अपडेट ले रहे हैं। इजरायल पर अटैक के बाद ईरान ने कहा कि हमने आत्मरक्षा की है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया। अब्बास ने पोस्ट में कहा कि ईरान ने इजरायल पर हमला करके आत्मरक्षा की है। विदेश मंत्री बताया कि और जब तक इजरायल जवाबी कार्रवाई करने का फैसला नहीं करता, तब तक हम हमला नहीं करेंगे। ये मिसाइलों के ईरान से इजरायल पहुंचने में महज 12 मिनट लगते हैं। वहीं दूसरी तरफ ईकान का दावा है कि उसने इन मिसाइलों से भी तेज हाइपसोनिक फतह-2 मिलाइलों के द्वारा इजरायल पर हमला किया। इस मिसाइल की रफ्तार 16,000 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंः हसन नसरल्लाह की मौत के बाद हिज्बुल्लाह की कमान अब किसके हाथों में?
#WATCH | Hebron, West Bank: A wave of missiles seen over West Bank as Iran strikes at Israel. (Source: Reuters) pic.twitter.com/yJbTBSB335
— ANI (@ANI) October 1, 2024