Indore Gang busted: इंदौर के गैंग की कहानी, 27 गिरफ्तार, 32 मोबाइल बरामद
Indore Gang Busted: इंदौर। इंदौर के जूनी इंदौर और रावजी बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक गैंग का भंडाफोड किया है । पुलिस ने गैंग के 27 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल है। यह गैंग भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लोगों को निशाना बनाकर उनके कीमती मोबाइल चुरा लेते थे । फिलहाल पुलिस गैंग के सदस्यों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। जल्द ही इस पूरे मामले में कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। इंदौर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी है । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी में दूर-दूर से कई कारोबारी आते हैं लेकिन जो भी व्यापारी खरीदारी करने के लिए आते हैं उन पर एक ऐसा गिरोह निगाह रखता था। जो मौका पाते ही उनके कीमती मोबाइल व अन्य सामान चुरा लेता था। अतः पिछले काफी दिनों से इंदौर के आसपास इस तरह की वारदातें सामने आ रही थी। जिसके चलते इंदौर की जूनि इंदौर और रावजी बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिनमें नौ पुरुष व अन्य महिला और नाबालिक बच्चे भी शामिल है इन आरोपियों के द्वारा छोटे बच्चों को आगे कर पहले तो संबंधित लोगों का ध्यान भटकाया जाता था । फिर महिला बच्चे को संभालने के लिए आती थी तो पुरुष कीमती सामान जिसमें मोबाइल व अन्य सामान शामिल रहता था उसे चुराकर फरार हो जाते थे । इसे भी पढ़ें- Indore Accident News: चार दोस्तों की अजीब दास्तां, पढ़ाई, व्यापार से लेकर अर्थी तक साथ, चारों तरफ गमगीन हुआ माहौल इस तरह से आरोपियों ने इंदौर के सराफा बाजार ,कपड़ा बाजार, सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ ही मेले में शिरकत करने आए रहवासियो को भी निशाना बनाया। और तकरीबन लाखों रुपए के मोबाइल चुराए। पूरे ही मामले में पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से तकरीबन 32 मोबाइल जिसमें आईफोन और सैमसंग कंपनियों के मोबाइल फोन शामिल है जिसकी कीमत लाखों रुपए आकी जा रही थी उन्हें जब्त किया है।