इंडो-पाक कपल सीमा हैदर और सचिन मीणा बने पैरेंट्स, बच्ची की पहली झलक आई सामने
हाल ही में, इंडो-पाक कपल सचिन मीणा और उनकी पाकिस्तानी पत्नी सीमा हैदर ने साथ में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
Seema Haider and Sachin Meena became parents: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने 2023 में तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब वह अपने 4 बच्चों के साथ अपने भारतीय बॉयफ्रेंड सचिन मीणा के साथ रहने के लिए भारत आ गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अवैध रूप से भारत में घुसी थीं। सरहद पार के इस कपल की मुलाकात एक्शन-बेस्ड गेम PUBG खेलते समय ऑनलाइन हुई थी। खैर, अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ते हुए कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। सीमा की बात करें, तो यह उनका पांचवां बच्चा है, क्योंकि वह पहले से ही चार बच्चों की मां हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम चुनने के लिए उन लोगों से सुझाव मांगे हैं, जिन्होंने उनका सपोर्ट किया था। उनके एडवोकेट ने इसे भारत-पाक कपल के लिए 'सबसे बड़ी खुशी' बताया। बता दें कि उनकी जर्नी इतनी आसान नहीं थी, क्योंकि सीमा अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रही थीं और सचिन ने उसे शरण दी थी। इसलिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई और अब दोनों खुशी-खुशी अपनी लाइफ जी रहे हैं।