भारत का नया मिसाइल युद्धपोत, हवा से लेकर समुद्र तक दुश्मनों की बढ़ाएगा धड़कनें
भारतीय नौसेना अपनी ताकत को तेजी से बढ़ा रही है। इस समय भारतीय नौसेना के पास 50 युद्धपोत बनाए जा रहे हैं, और आने वाले 12 महीनों में लगभग हर महीने एक नया युद्धपोत नौसेना में शामिल होगा।
Indian Navy: चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ने वाली है, क्योंकि भारतीय नौसेना एक ऐसा युद्धपोत शामिल करने जा रही है, जो दुश्मन देशों को परेशान कर देगा। इस युद्धपोत में 8 ब्रह्मोस मिसाइलें होंगी, जो इसे और भी ताकतवर बनाएंगी। साथ ही इसे हवाई हमलों से बचने के लिए 32 मिसाइलें भी दी जाएंगी। भारतीय नौसेना के लिए बनने वाला यह अत्याधुनिक मिसाइलों से लैस युद्धपोत अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत (NGMV) का हिस्सा होगा, और इसका निर्माण कोचिन शिपयार्ड में स्टील कटिंग समारोह के साथ शुरू हो गया है। भारतीय नौसेना को 2027 से छह नए युद्धपोत मिलेंगे, जो धीरे-धीरे नौसेना में शामिल होंगे। इन युद्धपोतों को हाई स्पीड के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिनमें सतह से सतह पर हमला करने वाली मिसाइल सिस्टम, एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम, एयर सर्विलांस और फायर कंट्रोल रडार जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल होंगी। इन जहाजों में एक बेहतर हथियार और सेंसर सिस्टम भी होगा।
‘Steel Cutting’ ceremony of the first of the six ships of Next Generation Missile Vessel (NGMV), held at @cslcochin, Kochi in presence of Cmde S Parthiban, Warship Production Superintendent, Kochi. Capable of undertaking high speed operations & planned to be installed with… pic.twitter.com/CkXRke5w1z
— SpokespersonNavy (@indiannavy) December 16, 2024