सौरभ हत्याकांड: पति को मरवाने के लिए मुस्कान की खूनी साजिश, प्रेमी से कहा- 'तुम्हारी मरी हुई मां बोली सौरभ को मार दो'
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में एक नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, मुस्कान ने अपने पति को मारने के लिए प्रेमी की मरी हुई मां का सहारा लिया था।
Saurabh murder case: हर किसी के लिए अपने मनपसंद व्यक्ति से शादी करने से ज्यादा खुशी की बात और कोई नहीं होती है, लेकिन कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे यह साबित हुआ कि लव मैरिज भी बेहद दुखद हो सकती है। हाल ही में, उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी ऐसा ही हुआ है। दरअसल, यहां एक मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मार डाला। मेरठ की यह घटना बेहद चौंकाने वाली है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि मुस्कान ने 3 महीने पहले ही अपने पति को मारने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। उसने इस हत्या के लिए अपने प्रेमी को यह कहकर राजी किया कि उसकी (साहिल) मरी हुई मां ने सौरभ को मारने के लिए कहा है। साहिल भूत-प्रेत की बातों पर विश्वास करता था। इसलिए उसने इस बात को मान लिया और सौरभ को बेरहमी से काटकर मार डाला। साहिल भी सौरभ का दोस्त था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल ने सौरभ के 15 टुकड़े किए। इसके बाद दोनों ने शव को एक ड्रम में डाल दिया और उसके चेहरे को कंकरीट से ढक दिया। अब इस मामले में एक नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, आरोपी पत्नी मुस्कान के घरवालों का कहना है कि सौरभ को उनकी बेटी और नशेड़ी साहिल के अफेयर के बारे में पता था, लेकिन वह फिर भी मुस्कान को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। 25 फरवरी को मुस्कान का बर्थडे था। इसलिए वह लंदन में अपना काम छोड़कर मुस्कान का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए 24 फरवरी को ही घर आ गया था, जहां उसकी जान से प्यारी पत्नी ने ही उसकी जान ले ली। Full View यह भी पढ़ें: Nagpur violence: 'अमेरिका ने भी ओसामा बिन लादेन की नहीं बनने दी थी कब्र..', औरंगज़ेब विवाद पर बोले एकनाथ शिंदे औरंगजेब की कब्र को लेकर कैसे जला नागपुर? क्यों भड़की हिंसा? जानें पूरी कहानी