कनाडा पर भारत का एक्शन, उच्चायुक्त समेत 6 राजनयिक निष्कासित
भारत सरकार ने छह कनाडाई डिप्लोमेट को भी निष्कासित कर दिया। सभी को 19 अक्टूबर को रात 12 बजे से पहले भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।
भारत ने सोमवार को कनाडा के साथ बढ़ते कूटनीतिक तनाव के बीच अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ राजनयिकों व अधिकारियों को वापस बुला लिया। इसके तुरंत बाद भारत सरकार ने छह कनाडाई डिप्लोमेट को भी निष्कासित कर दिया। सभी को 19 अक्टूबर को रात 12 बजे से पहले भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। https://twitter.com/ani_digital/status/1845869926294175802 सरकार ने यह कदम तब उठाया जब कनाडा द्वारा खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच में भारतीय उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों को 'पर्सन ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में नामित किया। स्टीवर्ट व्हीलर ने आग कहा कि अब समय आ गया है कि भारत अपने वादे को पूरा करें और उन सभी आरोपों की जांच करे। व्हीलर ने कहा कि इस मामले की तह तक जाना हम दोनों देशों के हित में है। उन्होंने कहा कि कनाडा भारत के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये भी पढ़ेंः जानिए क्यों भारत ने कनाडा से वापस बुलाए अपने राजनयिक?