IAF को और मजबूत करने जल्द आ रही है Astra MK 2 मिसाइल, दुश्मनों की उड़ा देगी धज्जियां!
Mk1 के एडवांस वर्शन Mk2 को खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मिसाइल की रेंज 160 किलोमीटर तक होगी, जो Mk1 से कहीं अधिक प्रभावी है।
भारतीय वायुसेना ने अपनी हवाई युद्ध क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए अस्त्र Mk2 (Astra MK2) मिसाइलों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम इस बात का संकेत है कि इस अत्याधुनिक बीवीआरएएएम (बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल) (BVRAAM) के उत्पादन की शुरुआत हो रही है। अस्त्र Mk2, अस्त्र Mk1 का एडवांस्ड वर्शन है, जिसे पहले ही वायुसेना के कई फाइटर जेट्स, जैसे सुखोई-30MKI (Sukhoi-30MKI) और स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस (Tejas), में शामिल किया जा चुका है। Mk2 वर्शन में कई नई खासियतें हैं। इसमें 160 किलोमीटर तक की रेंज है, जो इसे पिछले मॉडल से कहीं ज्यादा प्रभावी और ताकतवर बनाता है। यह भारतीय वायुसेना (IAF) को हवाई खतरों से निपटने के लिए लंबी दूरी से टारगेट को निशाना बनाने की क्षमता देता है, जिससे दुश्मन के विमानों के पास बचने का मौका कम हो जाता है। इसमें एक ऑप्टिकल प्रॉक्सीमिटी फ्यूज भी है, इसका मतलब है कि यह मिसाइल अपने टारगेट पर लगातार नज़र रखती है और अगर टारगेट थोड़ा भी इधर-उधर हो, तो मिसाइल उससे टकराकर फट जाती है। इसका वजन 154 किलोग्राम है, लंबाई 12.6 फीट है और व्यास 7 इंच है।