भारत-मालदीव के बीच 5 करारा, मुइज्जू ने PM मोदी को दिया अपने देश आने का न्यौता
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत दौर पर हैं। आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत हुई और 5 प्रमुख करारा हुए।
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत दौर पर हैं। आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत हुई। पीएम मोदी और मुइज्जू ने मालदीव में हनीमाधू इंटरेशनल एयर पोर्ट के रनवे का वर्चुअल का भी उद्धाटन किया। इसके अलावा दोनों देशों के बीच करेंसी स्वैप, कानून प्रवर्तन, भ्रष्टाचार निरोधी, न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण और खेल क्षेत्र में सहयोग से जुड़े पांच करार हुए। दोनों नेताओं ने मुलाकात के बाद संयुक्त बयान जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव का संबंध सदियों पूराना है। भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी और धनिष्ठ मित्र देश है। हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और सागर विजन में मालदीव का प्रमुख स्थान है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत मालदीव की सेना को ट्रेनिंग और कैपिसिटी बिल्डिंग में अपना सहयोग जारी रखेंगा।
भारत ने पड़ोसी होने के दायित्व को निभाया
पीएम ने कहा, ''भारत ने सदैव मालदीव के लिए फस्ट रिस्पॉनडन की भूमिका निभाई है। इसके लिए चाहे मालदीव के लोगों के लिए आवश्यक सामग्री की जरूरत पूरा करना हो, प्राकृतिक आपदा के समय पीने का पानी उपलब्ध कराना हो, कोविड के समय वैक्सीन देने की बात हो, भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी होने के दायित्व को निभाया है।''Addressing the press meet with President @MMuizzu of Maldives.https://t.co/1wB3CZgfnI
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2024