IND vs AUS Semi Final: पाकिस्तान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की बारी! मैदान के बाहर जडेजा की पत्नी ने भरी हुंकार
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर। रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा का बयान – टीम इंडिया फाइनल में पहुंचेगी!
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि दो क्रिकेट दिग्गजों के बीच प्रतिष्ठा की जंग है। India vs Australia Semi Final 2025 को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में जबरदस्त फॉर्म में पहुंची है और टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी और BJP विधायक रीवाबा जडेजा ने भारतीय टीम की जीत का दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को हराने की बारी है!
#WATCH | #ICCChampionsTrophy | Ahead of the 1st semi-final clash between India and Australia today, Rivaba Jadeja - wife of Team India all-rounder Ravindra Jadeja and BJP MLA says, "Definitely we are going to win this match because a very interesting rivalry in cricket, right… pic.twitter.com/dn3sqhVyG8
— ANI (@ANI) March 4, 2025