West Bengal: पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ रही यौन उत्पीड़न की घटनाएं, चार नए मामले आए सामने
West Bengal: पश्चिम बंगाल में यौन अपराधों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आरजीकर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब 4 नए मामले सामने आ गए हैं। अस्पताल के अधीक्षक नारायण चट्टोपाध्याय ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी की भूमिका पर जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सीटी स्कैन रूम की मरम्मत के चलते वहां कुछ असामान्य स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसकी जानकारी अस्पताल को नहीं थी। पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। ये भी पढ़ें: Champai Soren: बीजेपी के हुए ‘कोल्हान टाइगर’, क्या झारखंड में पार्टी के लिए कर पाएंगे चमत्कार?
1- नाइट ड्यूटी के दौरान नर्स से छेड़छाड़
पहला मामला, पश्चिम बंगाल के बीरभूम सरकारी अस्पताल का है। जहां काम कर रही एक नर्स ने गंभीर आरोप लगाया है। नर्स का कहना है कि एक मरीज ने उसकी नाइट ड्यूटी के दौरान उसकी प्राइवेट पार्ट को छू लिया और उसे गालियां दीं। नर्स ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी, और मामला जांच के लिए भेजा गया है।2- नाबालिग से सीटी स्कैन के दौरान छेड़छाड़
हावड़ा के एक अस्पताल में शनिवार रात 10 बजे एक 13 साल की लड़की सीटी स्कैन कराने गई, जहां लैब टेक्नीशियन ने उसे छेड़छाड़ का शिकार बना दिया। लड़की रोती हुई लैब से बाहर निकली और उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी टेक्नीशियन अमन राज को गिरफ्तार कर लिया है।#WATCH | West Bengal: On the alleged attempt of rape of a minor girl, Narayan Chattopadhyay, Superintendent of Howrah Government Hospital says "An FIR has been registered at Howrah Police Station and the accused has been arrested. We have asked for an explanation from the private… pic.twitter.com/BRRPdFYSRT
— ANI (@ANI) September 1, 2024