कुणाल कामरा से कपिल शर्मा तक: एक शो के लिए लाखों-करोड़ों करते हैं चार्ज, जानें उनकी नेट वर्थ
यहां हम आपको कॉमेडियंस कुणाल कामरा और कपिल शर्मा की नेट वर्थ व उनकी फीस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लाखों-करोड़ों में है।
Kunal Kamra Net Worth: इस समय स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित कमेंट कर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में लोग उनके बारे और ज्यादा जानकारी पाने के लिए गूगल पर उन्हें सर्च कर रहे हैं। ऐसे में यहां हम आपको उनकी फीस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे उन्होंने अपने लिए करोड़ों रुपयों की संपत्ति बानाई है। वैसे, सिर्फ कुणाल ही नहीं देश में ऐसे और भी कॉमेडियंस हैं, जो विदेश में भी काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें सबसे पहला नाम कपिल शर्मा का आता है, जिन्हें 'द कपिल शर्मा शो' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के लिए जाना जाता है। अपने अब तक के करियर में कपिल ने कई कॉमेडी शोज और फिल्में भी की हैं। साथ ही वह विज्ञापनों में भी नजर आते हैं। कपिल आज सफलता के जिस शिखर पर हैं, वहां तक पहुंचना हर कलाकार का सपना होता है। ऐसे ही कुणाल कामरा भी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और आगे बढ़ने के जुनून से प्रोफेशनली और फाइनेंशियली काफी तरक्की की है। तो चलिए यहां हम आपको दोनों कॉमेडियन्स की फीस और संपत्ति के बारे में बताते हैं।