Rahul Gandhi को पिता राजीव गांधी की तरह बम से उड़ाने के इनपुट, गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

Update: 2024-03-02 10:07 GMT
Congress leader Rahul Gandhi: महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ाने की बात सामने आई है। यह हमला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर हमला न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान होगा। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ा दी है।
सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस, मध्यप्रदेश पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस, और राजस्थान पुलिस आदि से राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। अभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी न्याय जोड़ो यात्रा ने आज शनिवार 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश किया है।
यह भी पढ़े: बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी ने ऑर्डर करते समय छोड़ा IED टाइम बम का बैग, सीसीटीवी में तस्वीर क्लियर नहीं
आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही आवास के पास पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। आवास के बाहर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही कार्यालय पर भी चौकसी बढ़ाई है।
यह भी पढ़े: अनंत-राधिका की प्री वेडिंग समारोह में ये दिग्गज हस्तियों पहुंची, फोटो हुई वायरल
इनपुट को जांचने के आदेश दिए
दिल्ली स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस को इनपुट को जांचने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही दोनों राज्यों की पुलिस पता कर रही है, राहुल गांधी पर हमले के इनपुट मिले हैं, वह कितने गंभीर हैं। जिसके लिए स्पेशल सेल को जांच में लगाया है।
यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, इन हस्तियों पर बीजेपी की नजर
राहुल के पास जेड प्लस सुरक्षा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अभी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसमें संबंधित व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ नजर रखते हैं। हर कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है।

Similar News