Holi Viral Video: चलती स्कूटी पर लड़कियों ने की ऐसी हरकत, इसके बाद पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान
Holi Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसे देख सभी को हैरानी हो जाती है। अब होली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्कूटी पर सवार दो लड़कियां अश्लील डांस कर रही है। वीडियो में देख सभी यूजर्स इन्हें सजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं, इसके बाद अब पुलिस भी स्कूटी सवार तीनों लोगों पर कार्रवाई कर रही है।
चलती स्कूटी पर अश्लीलता हरकत
यह वीडियो उत्तरप्रदेश के नोएडा का बताया जा रहा है, वीडियो में देख सकते हैं कि तीनों लोग स्कूटी पर बिना हेलमेट लगाए जा रहे हैं। जिसमें एक लड़का स्कूटी चला रहा है और उसके पीछे दो लड़कियां बैठी है जो अश्लील हरकतें कर रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में अंग लगा ले गाना भी चल रहा है, इस वीडियो को रिकॉर्ड पीछे दूसरा व्यक्ति कर रहा है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमैंट्स भी कर रहे हैं।#HoliCelebration@uptrafficpolice @Uppolice @dtptraffic गाड़ी नंबर - (UP16C - X0866) बिना हेलमेट इए ड्राइविंग ट्रिपिंलिंग और स्टंट किया जा रहा है आपसे अनुरोध है इन लोगो पर करएवाही करें @zoo_bear @WasimAkramTyagi @007AliSohrab pic.twitter.com/FpJXzGWtfr
— Shiekh Mohd Aqib (@Mohd_Aqib9) March 25, 2024