हिंडनबर्ग का माधबी पुरी बुच पर नया खुलासा, कहा- SEBI चीफ रहते हुए इन 4 कंपनियों से लिया पेमेंट
Hindenburg: अमेरिकी शॉर्ट-सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के खिलाफ एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंडनबर्ग ने खुलासा किया है कि माधबी पुरी बुच ने SEBI के चेयरपर्सन रहते हुए अपनी निजी कंसल्टिंग फर्म के जरिए चार बड़ी और लिस्टेड कंपनियों से पेमेंट हासिल किया। यह आरोप SEBI की निष्पक्षता पर उठते सवालों को और बढ़ा रहे हैं।
चार कंपनियों से पेमेंट का दावा
हिंडनबर्ग के अनुसार, माधबी पुरी बुच की कंसल्टिंग फर्म में 99% हिस्सेदारी है और उन्होंने इस फर्म के माध्यम से चार लिस्टेड कंपनियों से पैसे प्राप्त किए। हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट में सिंगापुर स्थित एक कंसल्टिंग फर्म का भी जिक्र किया गया है।ये भी पढ़ें: SEBI: माधवी बुच पर नया खुलासा, सेबी के कर्मचारी भी करने लगे चेयरपर्सन के इस्तीफे की मांग
हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बुच की प्राइवेट कंसल्टिंग कंपनी ने SEBI की पूर्णकालिक सदस्य रहते हुए कई लिस्टेड कंपनियों से पेमेंट प्राप्त किया। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज और पिडिलाइट जैसी कंपनियां शामिल हैं। हिंडनबर्ग ने इस पर भी सवाल उठाया कि बुच इन आरोपों पर पूरी चुप्पी साधे हुए हैं।New allegations have emerged that the private consulting entity, 99% owned by SEBI Chair Madhabi Buch, accepted payments from multiple listed companies regulated by SEBI during her time as SEBI Whole-Time Member.
The companies include: Mahindra & Mahindra, ICICI Bank, Dr.… — Hindenburg Research (@HindenburgRes) September 11, 2024