इजरायल डिफेंस फोर्स का दावा, हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया
इजरायल हमले में हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हसन नसरल्लाह की मौत का दावा किया है। वहीं बेरुत में शुक्रवार को हुए इजरायली हमले में हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब नसरल्लाह के भी मारे जानी की खबर है।
इजरायल हमले में हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हसन नसरल्लाह की मौत का दावा किया है। माना जा रहा है कि बेरुत में शुक्रवार को हुए इजरायली हमले में हसन नसरल्लाह के साथ उसकी बेटी जैनब नसरल्लाह भी मारे गए हैं। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा।'' हालांकि हिज्बुल्लाह की तरफ से नसरल्लाह की मौत को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। https://twitter.com/IDF/status/1839937408587968917 ये भी पढ़ेंः हिजबुल्लाह को तबाह करने के लिए इजरायल की नई रणनीति, लेबनान में घुसेगी सेना! बता दें कि शुक्रवार को इजरायली फाइटर जेट्स ने दक्षिणी बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर रात भर बमबारी की थी। इस हमले में कई आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इजरायल ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह ने वहां के आवासीय इमारतों में हथियार स्टोर करके रखा था।