'हेरा फेरी 3' के लिए फैंस को करना होगा अभी थोड़ा और इंतजार, अगले साल से शुरू होगा स्क्रिप्ट पर काम
हाल ही में, डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 'हेरी फेरी 3' को लेकर एक अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अगले साल से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू होगा।
Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर 'हेरा फेरी 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि अक्षय फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन बाद में रिपोर्ट सामने आई कि अक्षय इस फिल्म से जुड़े रहेंगे। डायरेक्टर प्रियदर्शन फिल्म बनाने की अनाउंसमेंट कर चुके हैं और अब, फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आई है, जो फैंस को थोड़ा निराश कर सकती है। ये तो हम सभी जानते हैं कि 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' बिना डबल मीनिंग जोक्स वाली कल्ट क्लासिक फिल्में हैं। ऐसे में मेकर्स के सामने तीसरे पार्ट को लेकर भी ऐसा ही चैलेंज है। हालांकि, समय काफी आगे निकल चुका है। ऐसे में ऑडियंस भी थोड़ी अलग हो गई है, तो हर चीज को ध्यान में रखते हुए प्योर ह्यूमर लाना, यह वाकई मुश्किल काम है। इस पर डायरेक्टर प्रियदर्शन का कहना है, ''जनता को रुलाना या डर महसूस कराना आसान है, लेकिन डबल मीनिंग चीजों का सहारा लिए बिना प्योर, ह्यूमर वाली चीजों से हंसाना मुश्किल काम है। कई चीजों को लेकर कन्फ्यूजन है, लेकिन जब मैं पेपर पर लिखूंगा, तब मुझे पता चल जाएगा। चैलेंज को फेस करते हुए मुझे अच्छी स्क्रिप्ट लिखनी है।''