Hema Malini: अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन में रामायण पर बेस्ड डांस ड्रामा करेंगी 'ड्रीम गर्ल'
Hema Malini Special Performance in Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की देशभर में धूम देखने को मिल रही है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या को सजाया गया है. बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ('Dream Girl' Hema Malini ) का अयोध्या में खास परफॉर्मेंस (Special Performance) होगा. वो रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हेमा मालिनी रामायण पर आधारित एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी. इस नृत्य नाटिका में हेमा मालिनी की विशेष नृत्य प्रस्तुति होगी. 'ड्रीम गर्ल' ने वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी. तो अब फैंस बसंती की परफॉर्मेंस देखने के लिए बेताब हैं. हेमा मालिनी ने आगे कहा, ''गुरुदेव की जयंती के अवसर पर, मैं अपनी टीम के साथ 17 जनवरी 2024 को शाम 7 बजे राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान रामायण पर आधारित एक नृत्य नाटिका (dance drama) का प्रदर्शन करूंगी. नृत्य देखने के लिए अयोध्या अवश्य आएं"।
#WATCH | BJP leader Hema Malini says, "...I am coming to Ayodhya for the first time at the time of the 'pranpratishtha' of Ram Temple for which people were waiting for years...On January 17, I'll be presenting a dance drama based on Ramayana in Ayodhya Dham..." (Source: Hema… pic.twitter.com/TjY34WTFNO
— ANI (@ANI) January 14, 2024