टूट गई उम्मीदों की डोर, उत्तरकाशी में विमान क्रैश, 5 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Helicopter Crash: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बृहस्पतिवार सुबह गंगनानी के समीप एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह पौने 9 बजे ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। (Helicopter Crash) पुलिस ने बताया कि ‘एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड' के इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई।