अरविंद केजरीवाल का दामाद कौन? शादी में पत्नी संग नाचे केजरीवाल तो CM भगवंत मान भी थिरके, वीडियो वायरल
अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता और IITian संभव जैन की शादी दिल्ली में हुई। जानिए इनकी लव स्टोरी, करियर और शादी की खास झलकें।
Kejriwal Daughter Marriage: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी 18 अप्रैल 2025 को संभव जैन के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से हुई। सगाई 17 अप्रैल को शांग्री-ला होटल में हुई, और 20 अप्रैल को रिसेप्शन की तैयारी है। शादी में पंजाब CM भगवंत मान और AAP नेता मनीष सिसोदिया जैसे चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। सोशल मीडिया पर केजरीवाल और मान के डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। आइए, जानें संभव जैन कौन हैं, हर्षिता क्या करती हैं, और उनकी लव स्टोरी की पूरी कहानी! संभव ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका एक अन्य स्टार्टअप ‘Intract’ भी है, जो उनकी उद्यमशीलता की सोच को दिखाता है। वह न सिर्फ प्रोफेशनल हैं, बल्कि हर्षिता के साथ उनके बॉन्ड ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। अगले दिन, 18 अप्रैल को कपूरथला हाउस में शादी हुई, जो पंजाब CM के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास है। शादी में मिका सिंह और AAP मंत्री गोपाल राय जैसे मेहमान शामिल हुए। सगाई के दौरान केजरीवाल और सुनीता का ‘पुष्पा 2’ गाने पर डांस और मान का भांगड़ा वायरल हुआ। यह भी पढ़ें: राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला, जानिए कौन हैं ये वायुसेना अधिकारी जो करेंगे अंतरिक्ष यात्रा! Mehul Choksi: मेहुल चोकसी को लेकर बड़ा फैसला ? PNB फ्रॉड पीड़ितों के नुकसान की भरपाई का रास्ता साफ !
#Bhagwantmann #dancevideo #punjabaap pic.twitter.com/KlatgI53Um
— Khushbu Goyal (@kgoyal466) April 18, 2025