गोवा के लइराई देवी मंदिर में भगदड़: 7 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से अधिक घायल; जानिए क्या है पूरा मामला?
गोवा के लइराई देवी मंदिर में जात्रा के दौरान भगदड़ से 7 की मौत, 40 घायल। प्रशासन की लापरवाही और भीड़ प्रबंधन पर सवाल उठे।
Lairai Devi Temple Stampede: गोवा के प्रसिद्ध श्री लइराई देवी मंदिर में शुक्रवार रात एक भयावह हादसा हुआ, जहां जात्रा उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुखद घटना तब हुई जब भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे श्रद्धालु जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। चश्मदीदों के मुताबिक, स्थिति इतनी भयावह हो गई थी कि लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते नजर आ रहे थे।
क्या थी भगदड़ की वजह?
हालांकि अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह हादसा भीड़ प्रबंधन में खामियों और अचानक किसी अफवाह फैलने के कारण हुआ। गौरतलब है कि इस पारंपरिक जात्रा में हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस बार भी भारी संख्या में लोगों के जुटने के बावजूद प्रशासन ने 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया था और भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया था।Goa: A stampede during the Shirgaon Temple procession in Goa resulted in 6 deaths and 30 serious injuries. Panic spread in the crowded area, and emergency services quickly responded. Preliminary reports suggest overcrowding and lack of proper arrangements as possible causes. Goa… pic.twitter.com/dPlVYlIns2
— IANS (@ians_india) May 3, 2025