गांदरबल आतंकी हमला: PAK पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, कहा-'कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा'
जम्मू कश्मीर के गांदरबल में रविवार को हुए आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान पर हमला बोला है।
जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। फारूक अब्दुल्ला ने आतंकी हमले की आलोचना करते हुए कहा कि ये बहुत दर्दनाक घटना है। अब्दुल्ला ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि कश्मीर पाकिस्तान कभी नहीं बनेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया किसुरंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूर रविवार रात जब मेस में खाना खाने पहुंचे, तभी आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। किसी को कुछ समझ में आता इससे पहले ही आतंकी हमले को अंजाम देकर फरार हो गए। इस दौरान वहां मौजूद दो गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। दोनों गाड़ियां जल कर खाक हो गईं। ये भी पढ़ेंः लश्कर-ए-तैयबा की शाखा 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने ली जम्मू-कश्मीर के गांदरबल हमले की जिम्मेदारी
'उन बेचारों को दरिंदों ने कल शहीद कर दिया'
गांदरबल आतंकी हमले पर पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, ''देश के कोने-कोने से कई गरीब मजदूर अपनी कमाई के लिए यहां आते हैं और अपने खानदान को घर चलाने के लिए पैसे भेजते हैं। उन बेचारों को इन दरिंदों ने कल शहीद कर दिया। उनके साथ साथ हमारे एक डॉक्टर साहब भी थे, जो लोगों की खिदमत करते थे। कल वो भी अपनी जान खो बैठे।#WATCH | Gagangir terror attack | Srinagar, J&K: NC President Farooq Abdullah says, "This attack was very unfortunate... Immigrant poor labourers and a doctor lost their lives. What will the terrorists get from this? Do they think they will be able to create a Pakistan here... We… pic.twitter.com/2lHenWlMVk
— ANI (@ANI) October 21, 2024