Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस
अचानक तबियत बिगड़ने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद शाम को उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 साल के थे और लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि 2006 में उनकी दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही थी। गुरुवार को सांस लेने में परेशानी और बेचैनी महसूस होने पर उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था।
भूपेश बघेल ने लिखा एक महान राष्ट्रकर्मी हमसे विदा हो गए हैं
"देश आपका आभारी रहेगा, सर। इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा। एक महान राष्ट्रकर्मी आज जीवन के अंतिम सफर पर हमसे विदा हो गए हैं। उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। ॐ शांति:"देश आपका आभारी रहेगा सर. इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा. एक महान राष्ट्रकर्मी आज जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा हो गए हैं. उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम हैं. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन बड़ी क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति… pic.twitter.com/u0ahUyOjSG
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 26, 2024