सनी लियोनी के साथ म्यूजिक एल्बम, अब जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी, जानें कौन हैं पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह
Former IAS Abhishek Singh: पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह का 5 महीने बाद इस्तीफा मंजूर हो गया है। यूपी सरकार ने केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस्तीफा मंजूर कर लिया है। वह फरवरी 2023 से सस्पेंड चल रहे थे। उन्होंने अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया था। अब अभिषेक सिंह के जौनपुर से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की चर्चा हैं।
अभिषेक 2011 कैडर आईएएस
पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने 2011 में नौकरी की शुरुआत की थी। जिसके बाद साल 2013 में झांसी में जॉइंट मजिस्ट्रेट पद पर जॉइनिंग हुई। जिसके बाद साल 2015 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया था। वहां से गुजरात विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था। जहां कार के सामने सेलिब्रिटी स्टाइल में फोटो खींचवा करके पोस्ट की थी। यह भी पढ़े: जेईएन पेपर लीक मामलें में 5 घंटे में कई जगह एसओजी की छापेमारी, बाबा के आश्रम तक पहुंची टीमअभिषेक सिंह जौनपुर के निवासी
पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह जौनपुर केराकत तहसील के टिसौरा के रहने वाले हैं। अभिषेक के जौनपुर से ही लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद है। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल वर्तमान में कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। वहीं पिता कृपा शंकर रिटायर्ड आईपीएस हैं। दो भाइयों में बड़े हैं। इनकी दो बेटियां सात साल की दानिया और दूसरी 2 साल की डिगारा है।ये है हमारा जौनपुर परिवार.. आँखों में सपने, हौसलों में बुलंदी, दिल में प्यार और चेहरे पर मुस्कान.. आप भी जौनपुर आइए 🙏 Anshika Agrahari is the winner of a Jaunpur Vikas Rath e-scooty. You can also win one, by making a video on the achievements of our great country. Time to become… pic.twitter.com/QAcPgsJHpd
— Abhishek Singh (@Abhishek_asitis) February 25, 2024