Lok Sabha Elections 2024 नहीं लड़ेंगे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, इन हस्तियों पर बीजेपी की नजर
Lok Sabha Elections 2024: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने राजनीति में प्रवेश करने की मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है। उन्होनें गुरदासपुर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की बात को कोरी अफवाह करार दिया है। इस बात की जानकारी युवराज सिंह एक्स करके दी है।
चुनाव लड़ने से युवराज का इन्कार
युवराज सिंह ने शुक्रवार को चुनाव लड़ने की खबरों का खंडन किया है। देश में चर्चा थी वे पंजाब की गुरदासपुर सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। जिसके लिए जल्द ही भाजपा में शामिल होगें। जिस पर शुक्रवार देर रात एक्स पर ट्वीट कर कहा कि मीडिया रिपोर्टों के उलट मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। यह भी पढ़े: पीएम मोदी का आज बिहार दौरा, औरंगाबाद और बेगूसराय में होगी बड़ी जनसभायुवराज सिंह का एक्स पर बयान
पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक्स पर कहा कि मीडिया रिपोर्टों के विपरीत, मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मेरा जुनून विभिन्न क्षमताओं में लोगों का समर्थन और मदद करने में निहित है, और मैं अपने फाउंडेशन @YOUWECAN के माध्यम से ऐसा करना जारी रखूंगा।Contrary to media reports, I'm not contesting elections from Gurdaspur. My passion lies in supporting and helping people in various capacities, and I will continue to do so through my foundation @YOUWECAN. Let's continue making a difference together to the best of our abilities❤️
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) March 1, 2024