फ्लाइट में एक हैंड बैग से ज्यादा ले जाने की अनुमति नहीं, लगेज रूल में हुए बड़े बदलाव, जाने पूरी डिटेल
फ्लाइट में यात्रा करने वालों के लिए एक नया नियम लागू हुआ है। अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं होगी, तो एयरपोर्ट और फ्लाइट में आपको समस्या हो सकती है।
Flight Baggage Rules: अगर आप नए साल की छुट्टियों में हवाई यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। अब एयरपोर्ट पर सामान ले जाने के नियम बदल गए हैं। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हैंड बैग पॉलिसी में बदलाव किया है। अगर आप इन नए नियमों को नहीं जानते, तो एयरपोर्ट पर आपको परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं ये नए नियम क्या हैं और आपको इनका ध्यान क्यों रखना चाहिए। एयर इंडिया (Air India) ने हैंड बैग ले जाने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को 7 किलोग्राम तक का बैग ले जाने की अनुमति है, जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई मिलाकर 115 सेंटीमीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास के यात्री 10 किलोग्राम तक का बैग ले जा सकते हैं। इसके अलावा, हर यात्री एक लैपटॉप बैग या लेडीज पर्स भी साथ ले जा सकता है, बशर्ते उसका वजन 3 किलोग्राम से ज्यादा न हो और वह सीट के नीचे आसानी से आ सके। हर यात्री को 7 किलोग्राम तक वजन और 115 सेंटीमीटर (लंबाई + चौड़ाई + ऊंचाई) तक के हैंडबैग की अनुमति है। महिला यात्री एक लेडीज पर्स या लैपटॉप बैग ले जा सकती हैं, लेकिन इसका वजन 3 किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसका मतलब है कि एक महिला यात्री के पास एक ही पर्स या लैपटॉप बैग हो सकता है, दोनों नहीं। यदि किसी यात्री का बैग निर्धारित वजन से अधिक भारी है, तो उसे अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
क्या है नई हैंड बैग पॉलिसी?
अब फ्लाइट में लगेज ले जाने के नियम बदल गए हैं। नए नियमों के तहत, यात्रियों को फ्लाइट के अंदर सिर्फ एक ही हैंड बैग या केबिन बैग ले जाने की अनुमति होगी। अगर इसके अलावा कोई और बैग है, तो उसे चेक-इन कराना अनिवार्य होगा। ये नियम डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों तरह की फ्लाइट्स पर लागू होंगे।एयर इंडिया के हैंड बैग को लेकर क्या है नियम?
एयर इंडिया की नई गाइडलाइंस
- भारतीय सुरक्षा नियमों के अनुसार, हर यात्री केवल एक हैंड बैगेज ही ले जा सकता है।
- अगर बैगेज का आकार या वजन तय सीमा से अधिक हुआ, तो अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
- 2 मई 2024 से पहले जारी किए गए टिकटों पर पुराने नियम लागू होंगे।
- विशेष बैगेज (जैसे संगीत उपकरण) के लिए अतिरिक्त सीट बुक की जा सकती है।
- संगीत उपकरण का वजन 75 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए और उसे सीट पर सुरक्षित तरीके से बांधना होगा।
इंडिगो के हैंड बैग को लेकर क्या है नियम?
इंडिगो का चेक-इन बैगेज के लिए नियम
- घरेलू उड़ानों में हर यात्री को 15 किलो तक का चेक-इन बैगेज ले जाने की अनुमति होती है।
- डबल या मल्टीसीट बुकिंग करने पर अतिरिक्त 10 किलो बैगेज मिलती है।
- अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए चेक-इन बैगेज डेस्टिनेशन के हिसाब से अलग-अलग होती है।
- यह आमतौर पर 20 किलो से 30 किलो प्रति यात्री होती है।
नियमों में क्यों हुए बदलाव?
बीसीएएस ने बढ़ती संख्या के चलते हैंड बैग से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। हाल ही में हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नवंबर 2024 में फ्लाइट में सफर करने वालों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके कारण एयरपोर्ट पर भी भीड़ बढ़ गई है। नए नियमों से सिक्योरिटी चेक में लगने वाले समय को कम किया जा सकेगा।पहले की लिमिट
पहले फ्लाइट्स में हैंड बैग की सीमा 8 किलो से 12 किलो के बीच थी। अब नए नियमों के तहत यह सीमा घटकर 7 किलो से 10 किलो हो गई है। पहले, इकोनॉमी क्लास में 8 किलो, प्रीमियम इकोनॉमी में 10 किलो और फर्स्ट/बिजनेस क्लास में 12 किलो तक की अनुमति थी।सफर के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
1. अब हर यात्री केवल एक हैंड बैग ही ले जा सकेगा, चाहे वो घरेलू या इंटरनेशनल फ्लाइट हो। 2. अगर एक से ज्यादा बैग ले जाएंगे, तो अतिरिक्त बैग की जांच करवानी होगी। 3. इकोनॉमी और प्रीमियम इकोनॉमी के यात्री अधिकतम 7 किलोग्राम तक वजन का हैंड बैग ले जा सकेंगे। 4. फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास के यात्री 10 किलोग्राम तक वजन का हैंड बैग ले जा सकते हैं। 5. अगर आपने फ्लाइट 2 मई, 2024 से पहले बुक की है, तो:- इकोनॉमी क्लास के यात्री 8 किलो तक का हैंड बैग ले जा सकते हैं।
- प्रीमियम इकोनॉमी यात्री 10 किलो तक का हैंड बैग ले जा सकते हैं।
- फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास के यात्री 12 किलो तक का हैंड बैग ले जा सकते हैं।
- सॉउथ कोरिया विमान हादसे में 181 में से 179 लोगों की मौत, एयरलाइन सीईओ ने मांगी माफ़ी, सामने आई ये वजह
- नहीं रहें अमेरिका के राष्ट्रपति और नोबेल विजेता जिमी कार्टर, 100 साल की आयु में हुआ निधन
- Ayushman Bharat card: आयुष्मान भारत कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन? कौन से डाक्यूमेंट्स है जरुरी? और कहां होगा फ्री इलाज? जानें सबकुछ