महाकुंभ में फिर भड़की आग, सेक्टर 18-19 के बीच दर्जनभर टेंट जलकर हुए राख
प्रयागराज महाकुंभ में शनिवार को एक बार फिर से भीषण आग लगी है। फायर ब्रिगेड ने इस दौरान सैकड़ों लोगों की जान बचाई है, मामले की जांच जारी।
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में एक बार फिर आग ने तांडव मचा दिया। शनिवार (15 फरवरी) को महाकुंभ के सेक्टर 19 में भीषण आग लग गई, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा टेंट जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। सबसे राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
कैसे लगी आग?
आग लगने की घटना शनिवार शाम को महाकुंभ के सेक्टर 19 में हुई। यह आग रेलवे ब्रिज के नीचे स्थित एक भंडारण शिविर में लगी। बताया जा रहा है कि यहां कल्पवासियों के इस्तेमाल किए गए कुछ पुराने और खाली पड़े टेंट थे, जो आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दो दर्जन से ज्यादा टेंट जलकर राख हो गए। इस दौरान आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।फायर ब्रिगेड ने कैसे काबू पाया?
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के दो मिनट के अंदर ही अग्निशमन विभाग की मोटरसाइकिलें मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद चार फायर टेंडर भी तुरंत पहुंचे और टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद महज पांच मिनट में आग पर काबू पा लिया। प्रमोद शर्मा ने कहा कि आग लगने के समय भंडारण शिविर के लोग मेले से वापसी की तैयारी कर रहे थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।कुंभ क्षेत्र में सेक्टर 18 और 19 के बीच में आग लगी और मात्र 10 मिनट से भी कम समय में दर्जनों फायर ब्रिगेड गाड़िया पहुंच गई और आग कंट्रोल कर लिया गया ,शानदार व्यवस्था, मेला प्रशासन का। pic.twitter.com/9c1vrMEXU3
— बृजेश मिश्र/ Brijesh Mishra🇮🇳 (@MishraBRIJESH13) February 15, 2025