पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर बड़ी कार्रवाई! शेयर बाजार में धोखाधड़ी का लगा आरोप
मुंबई की कोर्ट ने शेयर बाजार में धोखाधड़ी के आरोपों के चलते पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
मुंबई की एक अदालत ने पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच और 5 अन्य लोगों के खिलाफ शेयर बाजार में धोखाधड़ी और नियमों के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। बता दें कि माधवी पुरी बुच का SEBI प्रमुख के रूप में कार्यकाल हाल ही में, 28 फरवरी को खत्म हुआ है। उनकी जगह अब ओडिशा कैडर के IAS तुहिन कांत पांडे को नया SEBI प्रमुख बनाया गया है, जिनका कार्यकाल अगले 3 साल तक रहेगा। अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं। ग्रुप का कहना है कि यह सिर्फ बदनाम करने और फायदा उठाने की साजिश है। हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप और उस समय की सेबी प्रमुख माधवी पुरी बुच के बीच मिलीभगत के आरोप लगाए थे, जिन पर अडानी ग्रुप ने साफ इनकार किया है।