Falgun Month 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास? जानिए इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार

Update: 2024-02-20 07:43 GMT
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Falgun Month 2024: माघ मास की पूर्णिमा तिथि के समाप्त (Falgun Month 2024) होने के साथ ही फाल्गुन मास शुरू हो जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह साल का आखिरी माह होता है। इस माह में शादी विवाह, मुंडन, ग्रह प्रवेश और कई मांगलिक कार्य किए जाते है जो बेहद शुभ होते है। फाल्गुन माह को धार्मिक, वैज्ञानिक और प्राकृतिक रूप से विशेष महत्व माना जाता है। इस माह में कई विशेष त्यौहार और व्रत आते है जिसमें होली,महाशिवरात्रि जैसे पर्व शामिल है। ऐसे में आइए जानते है इस साल 2024 में फाल्गुन माह की शुरूआत कब हो रही है और इसमें कौन कौन से व्रत और त्यौहार आने वाले है।
इस दिन से शुरू हो रहा है फाल्गुन महीना:-
 
इस साल फाल्गुन महीने की शुरूआत 25 फरवरी 2024 से हो रही है और इसका समापन 25 मार्च 2024 को होगा। इस माह की पूर्णिमा पर चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में होते हे जिस वजह से इस माह को फाल्गुन कहा जाता है। माना जाता है कि इस महीने में दान पुण्य करने से अक्षय पुण्य फल प्राप्त होता है।
क्यों खास माना जाता है साल का आखिरी माह:-
 
  साल का आखिरी माह फाल्गुन धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी माह में चंद्रमा का जन्म हुआ था और इसी वजह से इस माह मे चंद्रमा की विशेष रूप से पूजा की जाती है। चंद्रमा की पूजा करने से व्यक्ति का मानसिक तनाव दूर होता है और साथ ही इंद्रियों पर नियंत्रण होता है। इस माह में भगवान कृष्ण के 3 रूपों की पूजा की जाती है जिसमें बालरूप कृष्ण, युवारूप कृष्ण और गुरु कृष्ण शामिल है। इन तीनों रूपों की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली, सुख समृद्धि और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस माह में जहां एक तरफ महाशिवरात्रि मनाई जाती है तो वहीं एक तरफ होली का त्यौहार मनाया जाता है। यह पूरा महीना खुशी और हर्षोल्लास का प्रतीक माना जाता है।
जानिए फाल्गुन माह के प्रमुख व्रत और त्योहार:-
25 फरवरी, रविवार – फाल्गुन माह शुरू 28 फरवरी, बुधवार – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 01 मार्च, शुक्रवार – यशोदा जयंती 03 मार्च, रविवार- शबरी जयंती, भानु सप्तमी  
  4 मार्च, सोमवार – जानकी जयंती 6 मार्च, बुधवार – विजया एकादशी 8 मार्च, शुक्रवार – महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, पंचक 10 मार्च, रविवार – फाल्गुन अमावस्या 12 मार्च, मंगलवार -फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती 13 मार्च, बुधवार – विनायक चतुर्थी 14 मार्च, गुरुवार – मीन संक्रांति 20 मार्च, बुधवार – आमलकी एकादशी 22 मार्च, शुक्रवार – प्रदोष व्रत 24 मार्च, रविवार – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत 25 मार्च, सोमवार- होली, चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण
यह भी पढ़ें: Gilahraj Hanuman Mandir: दुनिया का एकमात्र मंदिर जहां गिलहरी के रूप में है हनुमान, जानें इससे जुड़ी विशेषताएं
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Similar News