दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के बाहर धमाका, आस-पास की दुकानों को पहुंचा नुकसान
दिल्ली के रोहिणी इलाके के प्रशांत विहार में सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल के पास सुबह एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद स्कूल की दीवार के पास से धुएं के गुबार उठते हुए देखे गए।
दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में जोरदार धमाका हुआ। तेज आवाज के बाद््््््््््््् रोहिणी स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल के पास से धुएं के गुबार को उठते हुए देखा गया, जिसका एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है। वहीं तेज धमाके की वजह से आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, विस्फोट के पीछे की सटीक वजह का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
धमाके की आवाज स्कूल की दीवार के पास से आई
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह आवाज स्कूल की दीवार के पास से आई और विस्फोट के कारण आसपास खड़ी गाड़ियों की खिड़कियां टूट गईं। बता दें कि स्कूल की दीवार के पास कई दुकानें हैं। शुरुआती दौर में ऐसा मान जा रहा है कि जोरदार आवाज संभवतः सिलेंडर विस्फोट के कारण हो सकती है। घटना की जानकारी फायर विभाग को लगभग 7:50 बजे दी गई, जिसके बाद तुरंत दो फायर ब्रिगेड भेजी गईं।#WATCH | Delhi: A blast was heard outside CRPF School in Rohini's Prashant Vihar area early in the morning. Police and FSL team present on the spot. pic.twitter.com/S4ytKNz4cQ
— ANI (@ANI) October 20, 2024