महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, चुनाव आयोग की 3.30 प्रेस कॉनफ्रेंस
चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। इसके लिए आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मंगलवार दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी।
चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। चुनाव आयोग ने एक पत्र जारी कर इसकी सूचना दी। चुनाव आयोग के पत्र के अनुसार आज मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों राज्यों की चुनावी तारीख और मतगणना तिथि का ऐलान किया जाएगा। https://twitter.com/ANI/status/1846027475135951123 जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाओं पर टिकी हैं। भारतीय निर्वाचन आयोगा आज झारखंड की 81 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान करेगा। वहीं सोमवार को रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान होने के 24 से 48 घंटे के अंदर एनडीए अपने गठबंधन और प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर देगा। लेकिन 2022 में महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट के बाद एकनाथ शिंदे नए मुख्यमंत्री बने। उन्होंने शिवसेना के 40 विधायकों और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। इसमें अजित पवार भी शामिल थे। उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। ये भी पढ़ेंः चुनाव नतीजों पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'हरियाणा में आए अप्रत्याशित नतीजे'