AAP नेता के घर CBI का छापा, पार्टी ने आरोप लगाया...गुजरात चुनाव के कारण हो रहे छापे
Durgesh Pathak: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक ने ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। सीबीआईने गुरुवार को विदेशी फंडिंग (FCRA) से जुड़े मामले में छापेमारी की है। सीबीआई ने कल इस मामले में एक केस दर्ज किया था। दरअसल, आम आदमी पार्टी और उसके कुछ नेताओं के खिलाफ विदेशी फंडिंग को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। सीबीआई ने अब इस मामले में गृह मंत्रालय के आदेश के बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर की है। इससे पहले ED ने इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू की थी और अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी थी। आरोप है कि AAP ने AAP Overseas India नाम का एक नेटवर्क बनाया था, जिसमें अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के वॉलंटियर्स शामिल थे। इस नेटवर्क के जरिए विदेशी फंड जुटाया गया। (Durgesh Pathak) बता दें कि ईडी ने गृह मंत्रालय को पिछले साल बताया था कि आम आदमी पार्टी को विदेश से सात करोड़ से ज्यादा की फंडिंग मिली थी। कनाडा के टोरंटो में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दुर्गेश पाठक ने भाग लिया था, जिसने 15,000 कनाडाई डॉलर जुटाए गए थे। पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान जब आम आदमी पार्टी की 5 सीटें आई थी। उसके बाद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह को गिरफ्तार किया था तो मुझे लगता है कि ये डराने की कोशिश है। दुर्गेश पाठक ने कहा मैं तो सीधा साधा गांव का रहने वाला आदमी हूं। उन्होंने कहा कि ये जग जाहिर है बीजेपी चुनाव विपक्ष को खत्म करके जीतती है। कोई आश्चर्य नहीं अगर वो आम आदमी पार्टी या किसी और पार्टी को खत्म करना चाहती है।
मैं तो सीधा साधा गांव...
रेड के बाद दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज सुबह सुबह मेरे घर कर CBI की टीम आई, 3/4 घंटे मेरे दो कमरे के घर की खूब तलाशी ली, उन्हें कुछ नहीं मिला। लेकिन जाते जाते वो मेरे विधायक रहते लोगों द्वारा अपने काम कराने के लिए गए आधार कार्ड की कॉपी साथ लेकर के गए। 5/6 लोगों की टीम थी, सर्च वारंट दिखाया लेकिन केस क्या था नहीं बताया। दुर्गेश पाठक ने कहा कि मुझे लगता है कि पार्टी ने मुझे गुजरात में सहप्रभारी बनाया है तो डराने आए थे।ना डरूंगा, ना झुकूंगा। pic.twitter.com/mh5WQLm0st
— Durgesh Pathak (@ipathak25) April 17, 2025