Dunki DROP 1: जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया तोहफा, 'डंकी-ड्राप 1' का टीजर हुआ रिलीज...
Dunki DROP 1: आज बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का जन्मदिन है. शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके फैंस को बड़ा तोहफा मिला है. एक्टर की आने वाली फिल्म 'डनकी' का टीजर रिलीज हो गया है। 'डंकी' का टीज़र प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। शाहरुख खान ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। उनकी फिल्में 'पठान' (Pathaan) और 'जवान' (Jawan) दर्शकों के बीच आ चुकी हैं और ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। अब दर्शकों को एक्टर की आने वाली फिल्म 'डनकी' (Shah Rukh Khan Upcoming Movie) का इंतजार है। टीजर रिलीज होने के साथ ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है. कब रिलीज होगी 'डंकी'? (Dunki Release Date) शाहरुख की आने वाली फिल्म 'डनकी' पहले से ही चर्चा में है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और शाहरुख खान मुख्य भूमिका निभाएंगे. चर्चित फिल्म 'डनकी' 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'डनकी' को यू सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म 'डंकी' में शाहरुख और तापसी के साथ विक्की कौशल, बोमन ईरानी, तापसी पन्नू और सलमान खान अहम भूमिका में नजर आएंगे।
A story of simple and real people trying to fulfill their dreams and desires. Of friendship, love, and being together… Of being in a relationship called Home! A heartwarming story by a heartwarming storyteller. It's an honour to be a part of this journey and I hope you all come… pic.twitter.com/AlrsGqnYuT
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2023