Dhirendra Shastri In Jodhpur Rajasthan : जोधपुर में बोले धीरेंद्र शास्त्री...कृष्ण लला हम आएंगे...माखन मिश्री खाएंगे...जोधपुर में भी होगी जय-जय
Dhirendra Shastri In Jodhpur Rajasthan : जोधपुर। लोकसभा चुनाव के सियासी संग्राम के बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर पहुंचे। उन्होंने यहां इशारों- इशारों में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और जोधपुर की चुनावी पर्ची को लेकर प्रतिक्रिया दी। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।
धर्म से राजनीति, राजनीति से धर्म नहीं
जोधपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि धर्म से राजनीति चलती है, राजनीति से धर्म नहीं चलता। हम सनातन धर्म के लिए जियेंगे और सनातन के लिए ही मरेंगे। सनातन का मतलब विश्व के कल्याण की कामना की संस्कृति से जुड़ना है।जल्द ही कृष्ण लला विराजमान होकर माखन-मिश्री खाने वाले हैं, जोधपुर में बोले धीरेंद्र शास्त्री#DhirendraKrishnaShastri #BageshwarDhamSarkar #Jodhpur #RajasthanNews #OTTIndia pic.twitter.com/k9nis6Zmzr
— OTT India (@OTTIndia1) April 8, 2024