महाकुंभ में अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, जर्मनी-ब्राजील समेत कई देशों से आए भक्त
प्रयागराज में सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डूबकी लगाई है.
उत्तर-प्रदेश के प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की शुरूआत आज यानी 13 जनवरी को हो चुकी है। महाकुंभ के पहले दिन ही करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। इस महाकुंभ के मौके पर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे देशभर को बधाई दी है। आज हम आपको बताएंगे कि महाकुंभ में अभी तक कितने लोगों ने स्नान किया है और कितने श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज
13 जनवरी को सनातन आस्था के महापर्व महाकुंभ 2025 की शुरुआत पौष पूर्णिमा से हो रही है। जानकारी के मुताबिक करीब डेढ़ महीने तक चलने वाले इस आयोजन में देश-दुनिया से करीब 35 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने की संभावना है। यहां आने वाले श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में अमृत स्नान करेंगे।सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को पौष पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि "पौष पूर्णिमा की बधाई, विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम 'महाकुम्भ' का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है। अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य सन्तों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। मां गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें, महाकुम्भ प्रयागराज के शुभारंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं, सनातन गर्व-महाकुम्भ पर्व।"पौष पूर्णिमा की बधाई। विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम 'महाकुम्भ' का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है। अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य सन्तों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 12, 2025