Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, परिणाम ऐसे करें चेक...
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 के साथ जारी किए हैं।
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 के साथ जारी किए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें इस बार 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।
तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट जारी किया। इस दौरान अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल रूप से जुड़े रहें। इस बार खास बात यह है कि राजस्थान बोर्ड के इतिहास में कम ही ऐसा हुआ है जब तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा रहा हो। राजस्थान बोर्ड के इतिहास में पहली बार सभी बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट मार्च महीने में ही जारी किए गए हैं।
साइंस में लड़कियों ने मारी बाजी
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस के परिणाम में लड़कों से ज्यादा लड़कियां प्रथम श्रेणी से पास हुई हैं। विज्ञान वर्ग में कुल 287068 स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 285299 स्टूडेंट परीक्षा में बैठे थे। साइंस का परीक्षा परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा। 97.02 प्रतिशत छात्र और 98.34 छात्राएं पास हुई हैं। 178051 में से 146644 छात्र और 107248 में से 98836 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।
छात्र अपना परिणाम ऐसे करें चेक...
• सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
• होमपेज पर “Results” लिंक पर क्लिक करें
• “RBSE 12th Result 2026” लिंक चुनें
• अपना Roll Number दर्ज करें
• सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
• रिजल्ट को PDF में सेव करें या प्रिंट निकाल लें