बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की चौथी सूची, एक सीट पर उम्मीदवार बदला

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने इस बार पूरी ताकत झोंक रखी हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव भाजपा बंगाल में अपने प्रदर्शन में

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-31 05:56 GMT

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने इस बार पूरी ताकत झोंक रखी हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव भाजपा बंगाल में अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए खास रणनीति के तहत चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवार तय कर रही हैं। मंगलवार को सुबह भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए अपनी चौथी सूची जारी की हैं। बता दें 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है और साथ ही मैनागुड़ी निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार को भी बदल दिया है।

भाजपा ने जारी की चौथी सूची

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की हैं। भाजपा की इस नई सूची के अनुसार, सिताई सीट से आशुतोष वर्मा नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक और फालटा से देबांगशु पांडा को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला सीट से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय भाजपा उम्मीदवार होंगे।

एक सीट पर उम्मीदवार बदला

इस लिस्ट के साथ भाजपा ने दूसरी सूची में अपने एक उम्मीदवार के नाम को बदल दिया। दूसरी सूची में घोषित मैनागुड़ी (अनुसूचित जाति) सीट से अब दालिम रॉय भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इस नई सूची के साथ ही भाजपा ने राज्य की 294 सीटों में से अब तक कुल 288 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। अब केवल छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। 

Tags:    

Similar News