हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बारात की बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 6 की मौत

Hapur Bus Accident: देशभर से रोजाना सड़क हादसों की खबर चिंताजनक है। एक दिन पहले बिहार के कटियार में बड़ा सड़क हादसा हो गया था। अब उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भीषण सड़क हादसा हो गया।

By :  Surya Soni
Update: 2026-04-13 02:56 GMT

Hapur Bus Accident: देशभर से रोजाना सड़क हादसों की खबर चिंताजनक है। एक दिन पहले बिहार के कटियार में बड़ा सड़क हादसा हो गया था। अब उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। रविवार देर रात हापुड़ के धौलाना-मसूरी मार्ग पर बारात से लौट रही एक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस टक्कर के बाद बस खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और जबकि 13 घायल हो गए।

टक्कर इतनी भीषण थी दोनों वाहन चकनाचूर हुए

बता दें देर रात एक बारात से लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई। ख़ुशी का माहौल अचानक से मातम में बदल गया। यह बारात की बस गुलावठी से लौट रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन खाई में गिरकर चकनाचूर हो गए। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

कड़ी मशक्कत से लोगों को बाहर निकाला

इस हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और हाईड्रा मशीन की मदद से बस को ट्रक के नीचे से निकालकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

बिहार के कटियार में भी हुआ बड़ा हादसा

इस हादसे के एक दिन बिहार के कटिहार में एक दर्दनाक हादसा हो गया था। बस और पिकअप के बीच टक्कर हुई थी। उस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह हादसा कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के NH-31 पर हुआ।

Tags:    

Similar News