नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ ने खड़े किये कई सवाल, कौन है इस हादसे का जिम्मेदार?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुए हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। यह भगदड़ प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 16 पर मची।
शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ। प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 16 पर अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए लेडी हार्डिंग और LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर भारी भीड़ जमा थी। अफरा-तफरी मचने से लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। रेल मंत्री ने हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं और स्थिति को संभालने के लिए एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं।