क्या दिल्ली में महिलाओं को अब नहीं मिलेंगे 2500 रूपए? मनोज तिवारी ने दिया अपडेट
मनोज तिवारी ने बताया है कि 8 मार्च से गरीब महिलाओं के लिए पंजीकरण शुरू होगा। इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मदद देना है।
दिल्ली में बीजेपी ने चुनाव से पहले वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनी तो हर महिला को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। जनता ने इस वादे पर भरोसा किया और बीजेपी को 48 सीटें मिलीं। 20 फरवरी को बीजेपी ने सरकार बना ली, लेकिन अब महिलाएं पूछ रही हैं – "2500 रुपये कब मिलेंगे?" पहले कहा जा रहा था कि महिला दिवस (8 मार्च) तक पैसे मिल जाएंगे, लेकिन अब इस पर नया अपडेट आया है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इस बारे में नई जानकारी दी है। मनोज तिवारी ने बताया कि गरीब महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी। उन्होंने सभी जरूरतमंद महिलाओं से अपील की कि वे इस योजना के लिए जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं। लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी, और पूरी प्रक्रिया लगभग डेढ़ महीने में पूरी हो जाएगी।