Cyber Fraud: चीफ जस्टिस बनकर स्कैमर ने मांगे पैसे, कहा- जाम में फंसा हूं, कैब के लिए तुरंत 500 रुपये भेजो..
Cyber Fraud:हाल ही में एक नई साइबर फ्रॉड की घटना सामने आई है जिसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ के नाम का इस्तेमाल कर ठगी की गई। मंगलवार, 27 अगस्त को यह मामला प्रकाश में आया, जब एक स्कैमर ने सीजीआई के नाम पर पैसे की मांग की। इस घटना के बाद सीजीआई ने सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज करवाई, और दिल्ली पुलिस के साइबर अपराध विभाग में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
स्कैमर ने भेजे झूठे मैसेज
स्कैमर ने एक शख्स को एक धोखाधड़ी का मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था,"हैलो, मैं चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) हूं। कॉलेजियम के साथ हमारी एक खास बैठक होनी है। मैं कनॉट प्लेस में जाम में फंसा हुआ हूं। कैब के लिए क्या आप मुझे 500 रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं? मैं जैसे ही सुप्रीम कोर्ट पहुंचूंगा पैसे लौटा दूंगा।"मैसेज के अंत में "सेंट फ्रॉम आइपैड" भी लिखा था, ताकि यह विश्वास दिलाया जा सके कि मैसेज वास्तव में सीजीआई द्वारा भेजा गया है।