ongress convention in Ahmedabad: 64 साल बाद गुजरात की धरती पर कांग्रेस का अधिवेशन, पवन खेड़ा ने बताया क्यों है ऐतिहासिक?
Congress Leader Pawan Khera नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देश भर के मेंबर 8 और 9 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचने वाले हैं। अधिवेशन को खास बनाने के लिए पार्टी ने खास तैयारियां की है। इस अधिवेशन को लेकर हिंद फर्स्ट की टीम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन ऐतिहासिक होने वाला है। कांग्रेस नेता ने क्या कुछ कहा आइए विस्तार से जानते हैं।
64 साल बाद गुजरात की धरती पर कांग्रेस का अधिवेशन
64 साल बाद गुजरात की धरती पर कांग्रेस का अधिवेशन हो रहा है। इस अधिवेशन में सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन होगा। इस अधिवेशन में पार्टी के तमाम नेता इस अधिवेशन में शिरकत करने वाले हैं। हिंद फर्स्ट से खास बातचीत में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर लोग उत्साहित रहते हैं, क्योंकि कांग्रेस का अधिवेशन आज से नहीं बल्कि कई सालों से चला रहा है। कांग्रेस का अधिवेशन देश के दिशा और दशा तय करता है।"कांग्रेस की जननी रही है गुजरात- पवन खेड़ा
इसके साथ ही पवन खेड़ा ने कहा, " गुजरात तो कांग्रेस की जननी रही है। साबरमती के संत पहली बार कांग्रेस के मंच से पहली बार अध्यक्ष बने थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट्स कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर शामिल होंगे। पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी और दूसरे दिन (Congress convention in Ahmedabad) अधिवेशन होगा।"Attended several meetings in preparation of the upcoming AICC session at Ahmedabad, followed by lunch hosted by Shri @AmitChavdaINC at the Vidhan Sabha. pic.twitter.com/UvCugUuD62
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) March 26, 2025