सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं यमुना जी के वासुदेव घाट, पूरे विधि-विधान से की पूजा
दिल्ली चुनाव में यमुना का मुद्दा जमकर सुर्ख़ियों में रहा था। यमुना नदी की सफाई के लिए भाजपा ने चुनाव के दौरान बड़े वादे किए थे।
Yamuna aarti: आज का दिन दिल्ली की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा हैं। दिल्ली में 27 साल के बाद बीजेपी की सरकार ने वापसी की। गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य समारोह में दिल्ली की सीएम के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली। उनके साथ मंत्रिमंडल में 6 विधायकों ने भी शपथ ली। इसके बाद दिल्ली की नई सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं। देर शाम रेखा गुप्ता यमुना जी के वासुदेव घाट (Yamuna aarti) पर पहुंचीं। दिल्ली की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय तब जुड़ गया जब रेखा गुप्ता ने राजधानी की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ली और कुछ ही घंटों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बंटवारे में गृह, वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे अहम विभागों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। संबंधित खबर: दो साल की उम्र में आयी थीं दिल्ली, आज बन सकती है सीएम!, जानिए कौन है रेखा गुप्ता?