Haryana के नए सीएम बने नायब सैनी, मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटा
Haryana Political Crisis: हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दोपहर मे पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में सीएम फेस बदलने की चर्चा शुरू हो गई थी। जिसके बाद हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। भाजपा ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन से नई सरकार बना ली है। इस नई सरकार में ओबीसी समाज से आने वाले नायब सैनी को मुख्यमंत्री चुना गया है।
बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन खत्म
हरियाणा की बीजेपी सरकार के मंत्रिमंडल ने आज सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हरियाणा सरकार कैबिनेट का नए सिरे से गठन किया गया। जिसमें जननायक जनता पार्टी को कैबिनेट से अलग करने की रणनीति बनी। जिसके साथ ही हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी के बीच का 4 पुराना गठबंधन खत्म हो गया। नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं है। लेकिन अब नायब सिंह सैनी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ नई मंत्रीमंडल ने भी शपथ ली है। यह भी पढ़े: पीएम मोदी का आज राजस्थान दौरा, पोखरण में देखेंगे भारत शक्ति अभ्यासहरियाणा विधानसभा का गणित
हरियाणा विधानसभा में 90 सदस्य है। जिसमें बहुमत का आंकड़ा 46 है। बीजेपी के पास 41, जेजेपी के 10 और कांग्रेस के 30 विधायक हैं। इसके साथ ही निर्दलीय 7, हरियाणा लोकहित पार्टी 1 और 1 इंडियन नेशनल लोकदल का विधायक है। वहीं 7 निर्दलीय विधायकों में से 6 भारतीय जनता पार्टी के साथ है। इसके साथ ही हरियाणा लोकहित पार्टी भी बीजेपी के साथ है। जेजेपी के अलग होने के बाद भी बीजेपी के साथ 48 विधायक हैं। जो बहुमत के आंकड़े को पार करता है।#WATCH दिल्ली: मनोहर लाल खट्टर के हरियाणा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुडा ने कहा, "हरियाणा में जो हो रहा है वो इसलिए हो रहा है क्योंकि जनता ने परिवर्तन लाने का मन बना लिया है। राज्य में मौजूदा सरकार से जनता परेशान है। हरियाणा में बदलाव तय है। हम… pic.twitter.com/Pjihr8hLS8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2024